1. Have an Interesting Snippet to Share : Click Here
    Dismiss Notice

Lessons You Have Learnt In Life...

Discussion in 'Interesting Shares' started by messedup, May 26, 2021.

  1. messedup

    messedup Platinum IL'ite

    Messages:
    916
    Likes Received:
    1,551
    Trophy Points:
    263
    Gender:
    Female
    प्रस्तुत है गौतम बुद्ध की बीस प्रमुख शिक्षाएं-


    यदि आप वास्तव में ही अपने आप से प्रेम करते हैं,तो आप कभी भी दूसरों को दुःख नहीं पहुंचा सकते।



    अपना रास्ता स्वयं बनाएं–हम अकेले पैदा होते हैं और अकेले मृत्यु को प्राप्त होते हैं, इसलिए हमारे अलावा कोई और हमारी किस्मत का फैसला नहीं कर सकता।



    स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है,संतोष सबसे बड़ा धन है और वफादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है।



    अच्छी चीजों के बारे में सोचें– हम वही बनते हैं जो हम सोचते हैं। इसलिए सकारात्मक बातें सोचें और खुश रहें।



    आकाश में पूरब और पश्चिम का कोई भेद नहीं है,लोग अपने मन से भेदभाव को जन्म देते हैं और फिर विश्वास करते हैं कि यह सच है।



    आपको क्रोधित होने के लिए दंड नहीं दिया जायेगा,बल्कि आपका क्रोध खुद आपको दंड देगा।



    इंसान के अंदर ही शांति का वास होता है,उसे बाहर ना तलाशें।



    एक जलते हुए दीपक से हजारों दीपक रौशन किए जा सकते हैं,फिर भी उस दीपक की रौशनी कम नहीं होती। उसी तरह खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, कम नहीं होतीं।



    क्रोधित रहना,जलते हुए कोयले को किसी दूसरे व्यक्ति पर फेंकने की इच्छा से पकड़े रहने के समान है, यह सबसे पहले आप को ही जलाता है।



    दूसरों के सामने कुछ भी साबित करने से पहले यह जरूरी है कि हम खुद को साबित करें। हर इंसान की प्रतिस्पर्धा पहले खुद से होती है।



    खुशी हमारे दिमाग में है- खुशी,पैसों से खरीदी गई चीजों में नहीं, बल्कि इस बात में है कि हम कैसा महसूस करते हैं। वास्तव में खुशी हमारे मस्तिष्क में है।



    घृणा से घृणा कभी खत्म नहीं हो सकती। घृणा को केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है। यह शास्वत सत्य है।



    जिस तरह एक मोमबत्ती बिना आग के खुद नहीं जल सकती,उसी तरह एक इंसान बिना अध्यात्म के जीवित नहीं रह सकता।



    तीन चीजों को लम्बी अवधि तक छुपाया नहीं जा सकता,सूर्य, चन्द्रमा और सत्य।



    भूतकाल में मत उलझो,भविष्य के सपनों में मत खो जाओ, वर्तमान पर ध्यान दो, यही खुश रहने का रास्ता है।



    मैं कभी नहीं देखता की क्या किया जा चुका है;मैं हमेशा देखता हूँ कि क्या किया जाना बाकी है।



    हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर है आप खुद को जीत लें।फिर वो जीत आपकी अपनी होगी, जिसे कोई आपसे नहीं छीन सकता।



    हर अनुभव कुछ न कुछ सिखाता है–हर अनुभव महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम अपनी गलतियों से ही सीखते हैं।



    हर इंसान को यह अधिकार है कि वह अपनी दुनिया की खोज स्वयं करे।



    हर दिन की अहमियत समझें– इंसान हर दिन एक नया जन्म लेता है एक नए मकसद को पूरा करने के लिए है, इसलिए एक- एक दिन की अहमियत समझें।
    *बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं*
     
    Thyagarajan likes this.
    Loading...

  2. Thyagarajan

    Thyagarajan IL Hall of Fame

    Messages:
    11,750
    Likes Received:
    12,576
    Trophy Points:
    615
    Gender:
    Male
    I endeavoured and understood a bit often referring to google disc for help. I have also utilised this opportunity to google about gouhthama buddha and His doctrines.
    yes every day has its significance. It is of value. It is in many ways great....
    Thanks and Regards.
     
    messedup likes this.

Share This Page