1. Have an Interesting Snippet to Share : Click Here
    Dismiss Notice

Who Said..men Dont Cry

Discussion in 'Stories (Fiction)' started by drdiva, Jun 29, 2022.

  1. drdiva

    drdiva Silver IL'ite

    Messages:
    184
    Likes Received:
    162
    Trophy Points:
    93
    Gender:
    Female
    कभी किसी एकदम अंजान लड़के को अपने सामने रोते देखा है ?

    पहाड़ के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुचने के लिए मेरे साथ कई अजनबी कदम भी आगे-पीछे चल रहे थे। मैंने जिस जगह दो पल का विराम लिया वही दो थके हुए कदम मेरी तरफ़ बढ़े।
    वो क़रीब 21-22 साल का लड़का था पहली बार घर से अकेले घूमने निकला था। थके कदमों से आकर वो वही मेरे बग़ल में निढाल होकर बैठ गया वो बोहोत हांफ़ रहा था।
    “पानी पियोगे” - मैंने पूछा।
    “हां थोड़ा सा” - उसने थकी आवाज़ में जवाब दिया।
    उसने पूरी बोटल ख़ाली कर दी,फिर माफ़ी माँगते हुए मुझे बोटल दे दी वापस।
    “कितना दूर चलना है अभी ?”- उसने पूछा
    “क्या पता” - मैंने ऊपर आसमान की तरफ़ देखते हुए कहा।
    “फिर कैसे पता चलेगा की कितनी चढ़ाई करनी है अभी और ?” - उसने फिर सवाल किया।
    “अच्छा ये बताओ जहां पहुँचना है वहा पहुँच जाने के बाद क्या करोगे ?” - मैंने उसके सवाल पर दूसरा सवाल किया।
    “पता नही” - उसने सर नीचे की और करते हुए जवाब दिया।
    “फिर उसकी चिंता क्यों करते हो जिसके बारे में तुम्हें पता ही नही है, इतना खूबसूरत रास्ता है इसके मज़े लो ना।” - मैंने मुस्कराकर कहा।
    “अच्छा है आपने लिखा है ये ?” - उसने शरारती लहजे से पूछा
    “अभी-अभी इनवेंट हुआ है” - मैंने भी उसी लहजे में जवाब दिया।
    इस बात पर हम दोनो देर तक हँसते रहे।
    हँसते-हँसते अचानक वो पता नही क्यू उदास हो गया।
    “क्या हो गया” - मैंने पूछा
    वो ना में सर हिलाकर वापस सर नीचे करके बैठ गया।
    “कोई बात नही चलो…चलते है” - मैंने खड़े होकर उसे साथ चलने के लिए कहा।
    उस दो घंटे की चढ़ाई में उसने वो तमाम बातें मुझसे कही जो वो कभी अपने बेस्ट फ़्रेंड या किसी रिश्तेदार से भी नही कह पाया था।
    अपनी बात कहते हुए उसकी आँखों से लगातार आँसू गिर रहे थे और वो कनकियों से इधर-उधर देखकर अपने आँसू साफ़ करता की कही कोई उसे देख तो नही रहा।

    मैं उसकी हर बात बड़ी ध्यान से सुन रही थी। अपनी बात कहते हुए वो जब भी बीच में रुककर मेरे सामने देख कोई सवाल करता उस वक्त उसकी भीगी आँखें देख मैं एकदम चुप हो जाती।

    वही थोड़ी दूर पहाड़ के किसी कोने में एक झरना बह रहा था।

    उस वक्त लगा की क़ुदरत ने इन पहाड़ों को और हमने इन ‘लड़कों’ को कभी खुल कर रोने देने की सहजता क्यों नही दी ?’
    पता नही किस नादान ने पहली बार कहा था की “लड़के रोते नही”
    ….. रेखा
     
    Loading...

  2. Thyagarajan

    Thyagarajan IL Hall of Fame

    Messages:
    11,640
    Likes Received:
    12,463
    Trophy Points:
    615
    Gender:
    Male
    :hello: I visited here because title was in english which was intriguing.
    I was able to read the story. But yet not understood why and who said the adage “men don’t cry”.
    Men do cry and shed tears with ebbing heart. When Mahathma was assassinated many men too cried & wept. When Nelson Mandela was assassinated men too shed tears.
    Tears from men need not always mean they are emotionally weal or not brave enough to encounter the situation.
    There is tears of joy in a male soldier when he returns from war and joins his family. Men do cry when they emerge triumphant.
    I did cry and sob with tear jerking from eyes
    when My dad passed away,
    When My mom passed away,
    When Kanchi Mahan passed away,
    When Buttabharthi Sai Baba passed away,
    When M.S. Amma passed away,
    When school children engulfed in fire & perished
    ........so on & so forth.

    Thanks and Regards.
    God Bless.
     
  3. drdiva

    drdiva Silver IL'ite

    Messages:
    184
    Likes Received:
    162
    Trophy Points:
    93
    Gender:
    Female
    Sir this story is about a man who went on trekking solo and finds a woman on the way and tells her whatever is there in his mind and starts crying while narrating. He tells her bcoz she is unknown and wont judge..So she wants to say that solo trips are helpful in finding yourself and making friends. Yes i do know men cry but there is a pressure in their mind to hide their vulnerable side. Its a beautiful story.
     
    nandinimithun and Thyagarajan like this.
  4. Thyagarajan

    Thyagarajan IL Hall of Fame

    Messages:
    11,640
    Likes Received:
    12,463
    Trophy Points:
    615
    Gender:
    Male
    Hi thanks. Indeed it is good story.
    Regards.
     
  5. msm

    msm Gold IL'ite

    Messages:
    472
    Likes Received:
    371
    Trophy Points:
    123
    Gender:
    Female
    Sir - I dont mean to find fault, but just to point the correctness behind your statements, am guessing you meant to refer some other leader's assasination may be ? Nelson Mandela died of his illness and not assassinated..
     
    Thyagarajan likes this.
  6. Thyagarajan

    Thyagarajan IL Hall of Fame

    Messages:
    11,640
    Likes Received:
    12,463
    Trophy Points:
    615
    Gender:
    Male
    Thanks I stand corrected.
    Regards.
    God BLESS.
     
    msm likes this.

Share This Page