1. Have an Interesting Snippet to Share : Click Here
    Dismiss Notice

Swim & Save Would Dh Save Mil Or Spouse?

Discussion in 'Posts in Regional Languages' started by Thyagarajan, Jun 13, 2023.

  1. Thyagarajan

    Thyagarajan IL Hall of Fame

    Messages:
    13,120
    Likes Received:
    13,706
    Trophy Points:
    645
    Gender:
    Male
    एक 60 वर्षीय महिला जी ने अचानक ही मंदिर जाना छोड़कर स्विमिंग सीखने जाना शुरू कर दिया!!

    किसी ने कारण पूछा तो महिला ने बताया कि:

    अक्सर मेरे बेटे और बहू का झगड़ा होता रहता है,,

    और बहू हमेशा पूछती रहती है कि अगर तुम्हारी माँ और मैं दोनो पानी में डूब रहे हों तो तुम पहले किसे बचाओगे??

    मैं अपने बेटे को किसी धर्मसंकट में नही डालना चाहती इसीलिये मैंने स्विमिंग सीख ली।।

    कुछ दिनों बाद फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और पत्नी ने फिर वही बात पूछी कि अगर तुम्हारी माँ और मैं डूब रहे होंगे तो तुम किसे पहले बचाओगे??

    पति ने जवाब दिया

    मुझे पानी में उतरने की जरूरत ही नही पड़ेगी क्योंकि मेरी माँ ने स्विमिंग सीख ली है,

    वो तुम्हे बचा लेगी।।

    पत्नी ने हार नही मानी

    और बोली नही-नही तुम्हे पानी में कूदकर हम दोनों में से किसी एक को तो बचाना ही पड़ेगा।।

    पति ने जवाब दिया, अच्छा चलो तुम्हारा कहना है कि पानी मे कूदना ही पड़ेगा तो कूद जाता हूँ।

    फिर तो पक्का तुम ही डूबोगी

    क्योंकि मुझे तो तैरना आता नही

    और मेरी माँ हम दोनों में से 100% मुझे ही बचायेगी!!

    वाक्या मजाक मे समाप्त तो हुआ मगर कभी भी किसी पत्नी को अपने पति को खुद के और् उसके माँ मे से किसी एक को चुनने वाले धर्मसंकट मे नहीं फसाना चाहिए। क्योकि माँ से पुत्र ने अपना भविष्य देखा और उसका भविष्य पत्नी से कायम रहेगा। दोनों वर्तमान मे प्रेम कि धरोहर है।

    ( sharing from what I read )
     
    Loading...

Share This Page